logo

होली में हुड़दंगियों पर लगाम के लिए पुलिस ने बनाया बाईक दस्ता, इन स्थानों पर रहेंगे तैनात  

ranchipolice.jpeg

रांची

रांची में होली के मौके पर शहर में हुड़दंग करनेवालों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर रांची पुलिस ने तैयारी कर ली है। हुड़दंगियों पर लगाम कसने के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा के निर्देश पर रांची में बाईक दस्ता बनाया गया है। रंग के त्योहार में शांति में किसी न तरह का बाधा न पैदा हो, इसके लिए प्रशासन गंभीर है। कहा गया है कि जो भी लोग त्योहार में उपद्रव फैलाने की कोशिश करेंगे, उनके साथ सख्ती से निबटा जायेगा। 


शहर के 8 थाना क्षेत्र में तैनात होगा बाईक दस्ता   

मिली खबर के मुताबिक 40 बाईक पर 80 पुलिस पदाधिकारी और जवान रांची शहर के 8 थाना क्षेत्र में तैनात रहेंगे। प्रत्येक थाना क्षेत्र में 5 बाईक दस्ता को सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने कड़े निर्देश के साथ रवाना किया है। मौके पर सीसीआर डीएसपी राम सामद, इंस्पेक्टर बिमल किंडो सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

मिलावटी मिठाइयों पर नजर 

इधर, होली में  बाजार में नकली और मिलावटी मिठाइयों की बिक्री भी शुरू हो गयी है। इसे लेकर भी रांची जिला प्रशासन अलर्ट है। मिलावटी खाद्य पदार्थ के खिलाफ  शहरी क्षेत्र में जांच अभियान चलाया जा रहा है। मिली खबर के मुताबिक अभियान होली तक जारी रहेगा। एसडीओ रांची, सदर के निदेशानुसार खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी के नेतृत्व में एक टीम ने 20, 21 और 22 मार्च 2024 को शहर के विभिन्न होटल, रेस्टूरेंट एवं मिठाई दुकानों का निरीक्षण किया। टीम ने मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब के साथ तीन दिनों में विभिन्न मिठाई दुकानों, रेस्टूरेंट आदि में 168 फूड सैंपल की जांच की और 11 दुकानों को नोटिस जारी किया। 

 

 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - holipolicesaftybikebike squad